* सैनिको की रक्षा करना हर युवा का कर्तव्य- पूर्व कमांडो गंगा राम यादव
कुदरहा, बस्ती। पुलवामा में शहीद सैनिको को श्रद्धांजलि देने के लिए कुदरहा कस्बे मे युवाओ ने कैंडल मार्च निकाल कर ब्लाक परिसर में स्थापित शहीद स्तम्भ पर श्रद्धांजालि आर्पित किए। पूर्व कमांडो गंगा राम यादव के नेतृत्व मे दर्जनो युवाओं ने हाथ में कैंडल लिए भारत माता का नारा लगाते हुए बाजार मे भ्रमण कर ब्लाक में शहीद स्तम्भ पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिए।
पूर्व कमांडो ने कहां कि देश के जवान जान की परवाह किए हम सब की रक्षा करते है। उनकी रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है। लोगों ने शहीदो को नम आखो से नमन किए।
कार्यक्रम मे दिग्विजय यादव , संतोष यादव, विजय निषाद, संजय यादव, मधुबन यादव, राधेश्याम राजभर, रविंद्र,अमित यादव, भालचांद यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।