जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल में माँ सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व

बस्ती – जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल में आज वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्यारंभ संस्कार समारोह का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय प्रबंधक श्री सन्तोष जी एवम प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह जी द्वारा मां सरस्वती जी का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात श्री सिंह जी द्वारा छोटे नवनिहलों का विद्यारंभ संस्कार किया गया जिसमे बच्चो को श्री सिंह जी द्वारा गुरुकुलम रीति से शहद खिला कर किया गया विद्या संस्कार कराया गया । कार्यक्रम में कक्षा यू.के.जी की छात्रा तन्वी सिंह के द्वारा मां सरस्वती का रूप धारण कर अभिनय प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 8वी की बालिकाओं द्वारा मां सरस्वती जी को वंदना का गायन किया गया जिसमे निशिका,अनुकृति, काजल,आराध्या,चाहत,वंशिका ,प्रिया,ऋषिता, आंचल,श्रेया,अनुश्री ने प्रतिभाग किया।

साथ ही साथ कक्षा 4वी की छात्रा हनी,आकृति,अंशिका, अविष्का के द्वारा हमारा प्यारा स्कूल कविता का पाठन किया गया ।

कार्यक्रम के अंत में श्री सिंह ने कहा कि जी. वी.एम स्कूल गुरुकुलम पद्धति पर बच्चो को शिक्षा प्रदान करता है इसलिए हर वर्ष वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बच्चो का विद्यारंभ संस्कार करता है और आगे भी इसी तरह कराएगा श्री सिंह का कहना है बच्चे अपने स्कूल की शिक्षा के साथ साथ अपने संस्कार से भी जुड़े रहे और अपना विद्या अर्जन करते रहे ।इस अवसर पर राकेश, राजेश, सुधांशु, विजय गुप्ता,मिराज, प्रिंस ,गिरीश, मधुरम,आकाश, सैलेंद्र, सी.वी सिंह,अनन्या,निगहत, नमरा ,रुबीना, दिव्या,अनीता,रागिनी, हिना, मंजू,ममता,नीलम,शीतल, ऋचा, निधि,रीता, वंदना, मीनाक्षी ,श्रुति,आकांक्षा,प्रियंका,आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *