मेहंदी लगाएंगे खुशियां मनाएंगे राम आए हैं

*राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की तरफ से महिलाओं को निशुल्क लगाई जा रही मेहंदी*

अयोध्या –  योगी द्वारा राम लला के आगमन को लेकर अयोध्या में विभिन्न सरकारी विभागों व संस्थाओं की ओर से अपने तरीके से रामोत्सव 24 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की तरफ से महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाई जा रही।

निःशुल्क मेंहदी लगाने का कार्यक्रम अयोध्या मे 14 जनवरी से प्रारंभ है जो 23 मार्च तक किया जाएगा। यह आयोजन, राम पथ, भक्ति पथ, राम की पैड़ी, तुलसी उद्यान सहित 10 जगह चल रहा है। यह कार्य मे लगभग 250 लोग कर रहे हैं। अब तक यहां आने वाली एक लाख से अधिक महिलाओं ने मेहंदी लगवायी है। अधिकतर महिलाएं राम व जय श्री राम के नाम से हाथों में मेहंदी लगवा रही हैं। मेहंदी लगाने वाले स्थानीय लोगों के माध्यम से मेहंदी लगाया जा रहा है। ललित कला अकादमी की ओर से लगभग चार लाख महिलाओं को मेंहदी लगाने का लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *