कुदरहा। बस्ती 30 जनवरी नगर पंचायत गायघाट में शिक्षा शक्ति भवन पर सांसद हरीश द्विवेदी ने बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उनमें उत्साह भरा और नमो ऐप हर मोबाइल तक पहुंचाने की अभियान की समीक्षा करते हुए हर व्यक्ति तक सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आवाहन किया।
मंगलवार को दिन में 2 बजे गायघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संसद का स्वागत किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़कर सांसद ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही मूल मंत्र है कि हमें सबको जोड़ना है प्रधानमंत्री मोदी के मूल मंत्र को सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से धारण कर इस पर काम करें,तभी भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई परिवार नहीं है जिसको किसी न किसी योजना का लाभ न मिला हो। नमो ऐप के बारे में बताते हुए सांसद ने कहा कि नमो ऐप के द्वारा घर बैठे लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। सूचनाओं के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम मैं ब्लॉक प्रमुख प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा, नगर पंचायत गायघाट अध्यक्ष प्रतिनिधि बाल कृष्ण त्रिपाठी पिंटू, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील छोटू, विष्णु दत्त शुक्ला, शंभू मिश्रा, दुर्गेश अग्रहरि, मनीष त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, पंकज पांडे, राजू सोनी, सुग्गन कनौजिया, विजय शंकर मिश्रा, शिबलू त्रिपाठी, सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।