फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

जौनपुर(आरएनएस) । जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सखैला सोनकर बस्ती में मंगलवार की रात में एक विवाहिता का शव कमरे में फांसी पर लटकता मिला। घटना के पीछे का कारण नहीं पता चल पा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते है कि सखैला सोनकर बस्ती निवासिनी 24 वर्षीया पिंकी सोनकर पत्नी संतोष सोनकर का शव रस्सी के सहारे कमरे में लटका मिला। संतोष के परिजनों ने शव को रस्सी से उतारकर घर के बाहर रखवा दिया। घटना की जानकारी पिंकी के मायके के लोगों को दी गई। उन्होंने 112 नंबर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतका के दो लड़के व एक लड़की है। इसकी छह साल पहले शादी हुई थी। पति घर पर खेती करता है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार पिंकी के गले पर खरोच व चोट के निशान मिले हैं। मृतका का मायका पलटूपुर थाना बरसठी बताया जा रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *