बस्ती20 जनवरी। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मारपीट की पांच घटनाओं में पुलिस ने पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। आपको बताते चलें कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पंकज टाकीज के पास बरसू मोहल्ला निवासी अमर सोनकर को पुरानी रंजिश को लेकर रामदास, गुंजा, मुस्कान व गब्बर ने पिटाई कर घायल कर दिया। परसरामपुर थाना क्षेत्र के जुड़ईपुर गांव में बिजली के कनेकशन के विवाद को लेकर माया पाण्डेय को गांव के ही चन्द्रप्रकाश, अखंडवीर व लवकुश ने पिटाई करके घायल कर दिया। इसी मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की ऊषा पाण्डेय की तहरीर पर गांव के ही अमरनाथ, हेमलता, मायादेवी व राकेश पाण्डेय के विरुद्ध केस दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के गूदी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर जमीरुननिशा व उसके ससुर रियासत अली को गांव के ही रहीम, अब्दुल करीम, विसमिल्लाह व सदरे आलम ने मिल कर पिटाई कर दी। इसी मामले में दूसरे पक्ष ने सदरे आलम पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने विस्मिला की तहरीर पर रियासत अली, नवी मोहम्मद, कासिम अली व आसमा खातून के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।