यज्ञ एवं संत सम्मेलन 26 जनवरी तक

बस्ती 19 जनवरी पाण्डव युगीन श्री बाबा झुंगीनाथ धाम में 7 दिवसीय सरस संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री हरिनाम महामंत्र यज्ञ एवं सन्त सम्मेलन 19 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित किया गया है।
यह जानकारी देते हुये आयोजक पं. धु्रव चन्द्र पाठक ने बताया कि 19 जनवरी को सरयू का जल लेकर बाबा झुंगीनाथ धाम तक कलश यात्रा निकाली गई।  श्री हनुमान जी और  मां ज्वाला माता के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में कथा व्यास डॉ. अवधेश जी महाराज, प्रीती पाण्डेय, आदि संत प्रवचन करेंगे। यज्ञाचार्य सिद्धार्थ कृष्ण शास्त्री विधि विधान से पूजन आदि सम्पन्न करायंेगे।
कलश यात्रा में विजय शंकर शुक्ला , जय प्रकाश दास , बबलू सिंह , बब्बू तिवारी विकास मिश्रा , अतुल पाण्डेय , शुभम् पाठक , महेंद्र शुक्ला ,शीतला गोसाई , विश्व वरुण धर द्रिवेदी , अवध कुमार शुक्ला के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, महिलायें शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *