बस्ती 19 जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के रहने वाले राम दिलावर जो दो मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल हो गए थे , इलाज़ के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उनका इलाज़ जिला अस्पताल में चल रहा था लेकिन उनकी तबीयत अचानक और ख़राब हो गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।