25 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का होगा आयोजन-एडीएम

रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर

संत कबीर नगर – उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 25 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। इस अवसर पर दिनांक 25 जनवरी 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालयों/विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरीमा को अक्षुण्ण रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने सम्बंधि शपथ ली जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन स्कूल व शैक्षिक संस्थानों में प्रजातात्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु ‘‘वोट जैस कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’’ विषय पर विभिन्न गतिविधियां जैसे-निबन्ध, वाद-विवाद, प्रतियोगिता, ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिता आदि आयोजित किये जाने सम्बधी निर्देश दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *