महेन्द्र कुमार उपाध्याय/अनुराग लक्ष्य संवाददाता
अयोध्या सरयू नदी से जल भरकर श्री राम जन्मभूमि तक 500 महिलाओं द्वारा एक कलश यात्रा निकाली गई आगे चलकर इस कलश को श्री राम जन्मभूमि पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह पंकज तथा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े गोपाल जी को समर्पित किया गया।
कलश यात्रा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह भी मां सरयू से कलश लेकर के जन्मभूमि तक चली। वही बृहस्पतिवार को श्री राम जन्मभूमि में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा भव्य रूप से संपन्न हो इसके लिए अयोध्या की 4000 महिलाएं मां सरयू के पावन तट राम की पैड़ी पर अवसान माता की पूजा करेगी और उनसे प्रार्थना करेगी की प्राण प्रतिष्ठा भव्य रूप से संपन्न हो। कलश यात्रा और दुरदुरिया पूजा की संयोजक वशिष्ठ फाउंडेशन की सचिव श्रीमती राज लक्ष्मी त्रिपाठी ने बताया कि कल राम की पैड़ी पर 251 समूह के द्वारा करीब 4000 महिलाओं द्वारा दुरदुरिया (अवसान माता)का पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम लला हम सभी अयोध्यावासियों के आराध्य हैं और अयोध्या के कण-कण में प्रभु श्री राम की सुगंध और यादें बसी हैं इसलिए 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद जो पल हमें देखना को 22 जनवरी को मिलेगा उसमें कोई समस्या ना हो इसीलिए यह अनुष्ठान बृहस्पतिवार को किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में श्रीमती आभा सिंह, सीमा तिवारी, सरिता सिंह, श्रीमती आरती दीक्षित, आंचल मिश्रा, रूबी पोद्दार, सुभासिनी अवस्थी, नीलम त्रिपाठी, रिंकी सिंह सहित 500 महिलाएं सम्मिलित हुई।