बस्ती, 16 जनवरी। कांग्रेसी विधारधार के युवा छात्र नेता अनिल यादव को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया है। ऑनलाइन वोटिंग का परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर है। लोग अनिल यादव को बधाइयां दे रहे हैं। चयन के पश्चात अनिल यादव का पैतृक गांव अइला बढ़नी में फूल मालाओं से स्वागत किया। अनिल यादव ने 3 उम्मीदवारों को पीछे करते हुये 48 वोटों से जीत दर्ज कराया। बधाइयां देने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, पूर्व विधायक अंिबका सिंह, विवेक श्रीवास्तव, बबीता शुक्ला, नोमान अहमद, अशोक श्रीवास्तव, विश्वनाथ चौधरी, उमाशंकर त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव, आकाश पाण्डेय आदि शामिल हैं। अनिल ने कहा मौजूदा रालनीति में दोहरे मापदंड अपनाये जा रहे हैं। संविधान और देश दोनो पर सुनियोजित हमले हो रहे हैं। बाबा साहब ने जो संवैधानिक शक्ति आम जनमानस को दी है उसे मौजूदा सरकार लगातार कमजोर कर रही है। ऐसे में युवाओं का राजनीति में सक्रिय योगदान वक्त की मांग है। उन्होने कहा कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे