अध्यक्ष बने सुभाष त्रिपाठी भारत विकास परिषद के

बस्ती16 जनवरी भारत विकास परिषद के मनवर शाखा हरैया की बैठक हरैया कस्बे के गजाधर सिंह अंगद सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार को कर्नल के सी मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अवधेश कुमार त्रिपाठी को संरक्षक, सुभाष चन्द्र त्रिपाठी को अध्यक्ष, संतोष कुमार शुक्ल को सचिव, विवेक कान्त पाण्डेय को संगठन सचिव, रवीश कुमार मिश्र को वित्त सचिव, प्रेम शंकर ओझा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि भारत विकास परिषद की ओर से जो अहम जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी लगन तथा मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद की ओर से समाज की सेवा के लिए जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उनको आगे बढ़ाया जाएगा। वशिष्ठ शाखा बस्ती के अध्यक्ष कैलाश नाथ दूबे और संरक्षक कर्नल के सी मिश्र ने कहा कि भारत विकास परिषद नई पीढ़ी में सेवा संस्कार की भावना विकसित हो, देश में भारतीय संस्कृति को संवर्धन प्रदान करने के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रम करती है। भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रबुद्ध, संभ्रांत तथा बुद्धिजीवी वर्ग को संगठित करके उन्हें देश की निर्धन, दिव्यांग एवं निरक्षर वर्ग की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। भारत विकास परिषद राष्ट्रीय दृष्टिकोण को प्रखर बनाने में अपनी विशिष्ट भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
इस दौरान वशिष्ठ शाखा बस्ती के सचिव पंकज त्रिपाठी, वित्त सचिव अनुराग शुक्ल, अनिल कुमार पाण्डेय, डॉ रोहन दूबे, सुशील मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *