बस्ती – मिली जानकारी के अनुसार जिला बस्ती के पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा थाना नगर क्षेत्रांतर्गत डायल-112 फुटहिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान ड्युटी पर डायल-112 के अधिकारी व कर्मचारी मौजुद व सतर्क मिले, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा डायल-112 से संबंधित सभी उपकरणों, चेकिंग रजिस्टर व रिसपॉन्स टाइम चेक किया गया व सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस दौरान पीआरओ पुलिस अधीक्षक बस्ती व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजुद रहें ।*