रक्षाबंधन पर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संकल्प लें : प्रो. डॉ. नवीन सिंह

रक्षाबंधन पर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संकल्प लें : प्रो. डॉ. नवीन सिंह

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने देशवासियों एवं सभी बहनों-भाइयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र बंधन का पर्व ही नहीं, बल्कि परिवार एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों को मजबूत करने का अवसर भी है।

 

उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें अपने परिवार और समाज के उत्तम स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली तथा समग्र कल्याण के संकल्प को भी सशक्त बनाना चाहिए। स्वस्थ शरीर और शांत मन ही सुखी एवं समृद्ध परिवार की आधारशिला हैं। नियमित योग, प्राकृतिक जीवनशैली, संतुलित आहार और सकारात्मक चिंतन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।

 

प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने सभी से अपील की कि रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर प्रेम, भाईचारे और पारिवारिक एकता के साथ-साथ स्वास्थ्य संरक्षण और प्रकृति के अनुरूप जीवन जीने का संकल्प भी लें।

 

प्रो. डॉ. नवीन सिंह राष्ट्रीय महासचिव, विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ, भारत; क्षेत्रीय सचिव, अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद, नई दिल्ली; निदेशक, अखंड एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग एंड ट्रीटमेंट इंस्टीट्यूट, प्रयागराज; अध्यक्ष, पूर्वी जोन, इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर (IYA UPSCC); तथा निदेशक, आस्था आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर हॉलिस्टिक ट्रीटमेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर, कटेश्वर पार्क, बस्ती हैं।

 

उन्होंने पुनः सभी देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।