बस्ती – उत्तर प्रदेश में जिला बस्ती के अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा प्रभारी निरीक्षक हरैया मय पुलिस फोर्स के साथ ‘प्राण प्रतिष्ठा मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम’ के दृष्टिगत माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के आगमन में सुरक्षा के दृष्टिगत फ्लैग मार्च किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 22.01.2024 को जनपद अयोध्या में ‘प्राण प्रतिष्ठा मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम’ के दृष्टिगत जनपद बस्ती में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा प्रभारी निरीक्षक हरैया मय पुलिस बल के साथ माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के आगमन में सुरक्षा के दृष्टिगत थाना हरैया क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया तथा पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की गयी । इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।