बहराइच – पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी की अध्यक्षता में समतलिया चौकी थाना नवाबगंज में एसएसबी तथा ग्राम सुरक्षा समिति के साथ गोष्ठी तथा एसएसबी व पुलिस बल के साथ भारत-नेपाल सीमा पर पैदल गश्त किया गया ।
जनपद अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह व माननीय प्रधानमंत्री जी के अयोध्या आगमन को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक 12.01.2024 को पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्रीमती वृन्दा शुक्ला* के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण *डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी* की अध्यक्षता में समतलिया चौकी थाना नवाबगंज में प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज राकेश कुमार पाण्डेय,एसएसबी के पदाधिकारियों तथा नेपाल सीमा से सटे ग्रामों की ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया गया।