चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

बस्ती –  उत्तर प्रदेश में जिला बस्ती के थाना कलवारी पुलिस व स्वाट टीम बस्ती द्वारा चोरी करने वाली वांछित 02 अभियुक्ताओं को एक अदद पर्स व रुपये 6,000/- नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कलवारी पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना कलवारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 04/2024 धारा 379/ 411 IPC से संबंधित

वांछित 02 अभियुक्ताओं पंचगुना पत्नी संजय , मीरा देवी पत्नी हृदयानंद को चमनगंज माझा खुर्द कलवारी से एक अदद पर्स, रुपये 600 नगद व एक अदद आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण में पंचगुना पत्नी संजय निवासी ग्राम विहिया महती माई कॉलोनी थाना विहिया जनपद आरा (बिहार) एवं मीरा पत्नी हृदयानंद निवासी ग्राम विजिया धरहरा थाना विहिया जनपद आरा राज्य (बिहार) के निवासी है।

गिरफ्तार करने वालें पुलिस टीम में प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 उमा शंकर त्रिपाठी जनपद बस्ती , उ0नि0 विवेकानंद तिवारी थाना कलवारी जनपद बस्ती , हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 अवनीश सिंह स्वाट टीम, हे0का0 रमेश चौहान, हे0का0 धर्मेंद्र कुमार स्वाट टीम जनपद बस्ती , हे0का0 देवेश यादव सर्विलांस सेल जनपद बस्ती , हे0का0 राजेश कुमार, महिला आरक्षी शुभांगी, महिला आरक्षी गायत्री थाना कलवारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *