बस्ती ६ जनवरी बस्ती जनपद में धोखाधड़ी का एक मामला प्रकाश में आया है मिली जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी करके एक व्यक्ति के खाते से 90 हजार 30रुपये निकाल लिए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया। कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी कृष्णमोहन पाठक का आरोप है कि उसका खाता स्टेट बैंक की कोर्ट एरिया ब्रांच में संचालित होता है। बीते दिसंबर महीने में 23 से 24 बार में 90 हजार 30 रुपये उसके खाते से निकाल लिया गया। जिसमें युपीआई के जरिए अलग-अलग खाते में ट्रांसफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया गया है।