आमिर खान की बेटी ,इरा, की शादी आज,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 3 जनवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता।
कितना हसीन लम्हा होता है जब कोई पिता अपनी बेटी को डोली में बिठा कर विदा करता है। जी हां आमिर खान की जिंदगी में भी आज यह सौभाग्य आया है। आज उनकी बेटी इरा की शादी उनके ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से होने जा रही है।
बीते दिनों आमिर खान के घर पर ही हल्दी की रस्म अदायगी की गई। इस अवसर पर उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भी शामिल हुईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मुंबई में रजिस्टर मैरेज करेंगे। उसके बाद उदयपुर, राजस्थान में ग्रैंड सेरेमनी रखी गई है। लौट कर फिर ताज लैंड्स एंड होटल में रिसेप्शन रखा गया है। इरा खान और नूपुर का पिछले दो साल से जो रिश्ता चल रहा था, वोह आज जनम जनम के परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *