नूतन वर्ष 2024 की शुभकामना

नूतन वर्ष 2024 की शुभकामना

आया नूतन नवल प्रभात।

रहे प्रफुल्लित सबका गात।

नया वर्ष यह शुभदायक हो।

हर बेटा बेटी लायक हो।

 

सब प्रसन्न हो सभी सुखी हों।

कहीं ना कोई व्यक्ति दुखी हो।

सबका मन हो परम उदार।

राष्ट्रप्रेम का हो संचार।

 

नया वर्ष खुशहाली लाए।

अंधकार को दूर भगाएं।

आए नूतन दिव्य सवेरा।

धरती पर ना रहे अंधेरा।

नया वर्ष यह हो सुखदाई।

“वर्मा” देता तुम्हें बधाई।

 

डॉ0 वी0 के0 वर्मा

सामाजिक कार्यकर्ता/आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय बस्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *