लाइफलाइन अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ

बस्ती23 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा स्थित लाफ लाईन वी केयर हास्पिटल के डॉक्टर ताहिर अहसान पर पुलिस ने कार्रवाई की है। चिकित्सक जान बूझकर मरीज व परिजनों को बंधक बनाए रखने, जानलेवा हमला करने का मुकदमा रुधौली थाना क्षेत्र के सुगिया गांव निवासी अशोक कुमार यादव की तहरीर पर दर्ज की है। पीड़ित का कहना है कि 26 अक्तूबर 23 को पुत्र पैदा हुआ था जिसकी तबियत खराब होने के कारण दवा इलाज हेतु लाइफ लाईन हास्पिटल मे भर्ती कराया गया जहां पर डॉ. तारिक अहसान ने बीमार बच्चे की कई प्रकार की जांच कराई। आठ नवंबर 23 तक हास्पिटल मे भर्ती रखा। इस दौरान किसी से मिलने नही दिया गया, मिलने के लिए कहने पर गाली व धमकी देते रहे बाद में आठ नवंबर को 45 हजार रूपये लेकर बच्चे को बाहर रेफर कर दिया। सावित्री हास्पीटल रिसर्च सेंटर गोरखपुर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक हफ्ते बाद 15 नवंबर 23 को बच्चे की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *