राकेश सचान का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया

बस्ती 21 दिसंबर जनपद के लोकप्रिय युवा भाजपा नेता ,पूर्व उपाध्यक्ष भाजयुमो बस्ती अच्चिता नन्द मिश्रा और उनकी टीम द्वारा बस्ती जनपद के प्रभारी कैबिनेट मंत्री मा राकेश सचान का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया गया । यह आयोजन जनपद बस्ती के अर्श रेस्टोरेंट पर हुआ । इस मौके पर मंत्री राकेश सचान जी ने केक काटा और जनपद के सैकड़ों वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।मंत्री जी ने युवा नेता अच्चिता नन्द मिश्रा की सराहना की। मंत्री जी पार्टी के कार्यकर्ताओं का पूरा ख्याल रखते है जिस कारण से इनकी लोकप्रियता जनपद में भरपूर है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मा दयाराम चौधरी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष आलम चौधरी , रिंकू तिवारी प्रधान बेलहरा , शुभम पाठक ,शुभम मिश्रा, संतोष दूबे , राघवेंद्र पाण्डेय, रमेश चौधरी प्रधान , अर्जुन चौधरी , अजय श्रीवास्तव, राजन पाण्डेय जी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे और मंत्री जी को बधाई दी साथ ही सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने इस प्रकार के सफल आयोजन के लिए सच्चिता नन्द मिश्रा की प्रशंसा की  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *