भारत तेजी के साथ आगे की ओर बढ़ रहा है -जेपी नड्डा

प्रत्येक गांव में बनेगा खेल का मैदान -मुख्यमंत्री

बस्ती 20 दिसंबर  – बस्ती जनपद के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम मे आयोजित सांसद खेल महाकुम्भ-3 का उद्घाटन करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है भारत पहले अर्थ व्यवस्था मे 11 वीं,12 वीं नम्बर पर रहता था लेकिन अब पांचवी नम्बर पर आ गया है 2024 का चुनाव जीतने के बाद जब नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमन्त्री बनेगे तो तीन साल के भीतर भारत दुनिया की तीसरी अर्थ व्यवस्था के रूप मे उभरेगी ऐसा सकंल्प लेकर हम लोग कार्य करने के लिए तैयार है। नरेन्द्र मोदी विकास को प्राथमिकता देते है 70 वर्षो से भारत ने इतना मेडल नही जीता था जितना मेडल मोदी सरकार मे जीता गया है ये इसलिए हुआ है क्यों कि ओलंपिक गेम,एशियन गेम्स सहित अन्य खेलो मे पहले बड़े शहरो,मुम्बई,कलकत्ता एवं कई प्रदेशो के खिलाडि़यों को बुला कर खिलाया जाता था लेकिन नरेन्द्र मोदी की नीति से इण्डिया के खिलाडि़यो को नही ’’ भारत के गरीब,किसान,गांव,कस्बो के खिलाडि़यों को प्रतिभाग करने का मौका मिला और उनके द्वारा अधिक से अधिक मेडल प्राप्त किया गया’’ आज भारत 100 मेडल के करीब पहुंच गया है।

      उन्होने कहा कि काग्रेंस पार्टी के नेता राहुल गांधी संसद भवन मे एक सांसद का बीडिओ बना कर संसद की तथा पार्टी की गरिमा को गिराने का काम किया है जो की निन्दनीय है। गोर खपुर के सांसद रवि किशन ने अपनी भोजपुरी सिटी मे राहुल गांधी को कैमरा मैन रखने के लिए जगह खाली किया हैै अगर राहुल गांधी द्वारा आवेदन किया जायेगा तो सांसद रवि किशन उन पर विचार करके कैमरा मैन का कार्य करने का मौका देगे। काग्रेंस पिछड़ो के नाम पर झूठा ढिढौरा पीेेटती है जब पीछिड़ों लिए कुछ करना होता है तो वो कार्य सिर्फ भाजपा सरकार करती है। वो दिन चले गये जब चेहरा देख कर विकास होता था योजनांए शुरू होती थी जब से भाजपा की केन्द्र मे सरकार बनी है तब से देश का तथा किसानों,गरीबो,असहायों के लिए कार्य किये जा रहे है।

    योगी आदित्यनाथ ने सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ सांसद खेल महाकुम्भ मील का पत्थर साबित हो रहा है साढ़े 9 वर्षो के भीतर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे नये भारत का दर्शन हो रहा है 142 करोड़ लोगो को आगे बढ़ने का पूरा मौका मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्र तथा उत्तर प्रदेश की सरकार निरन्तर सबके हितो के लिये कार्य कर रही है खेलो को बढ़ावा देने के लिए सांसद खेल महाकुम्भ का आयोजन बहुत ही सराहनीय है जिसकी जितनी भी प्रशंसा किया जाये कम ही है। सभी क्षेत्रो मे निरन्तर कार्य किये जा रहे है। प्रदेश सरकार ने खेलो को बढ़ावा देने तथा खिलाडि़यों का उत्साह वर्धन करने के लिए प्रत्येक गांव मे खेल मैदान बनाने का कार्य शुरू किया है प्रत्येक गांव के खिलाडि़यों को अपना हुनर दिखाने के लिए उन्हे मौका तलाश करने की आवश्यकता नही पड़ेगी क्योंकि प्रत्येक ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडिएम का निर्माण कराया जा रहा है और वहां पर खेलो का आयोजन भी कराया जायेगा। प्रदेश सरकार द्वारा 65 हजार खिलाडि़यों को स्पोर्ट किट वितरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *