बस्ती 20 दिसंबर स्वच्छता के जनक महामानव राष्ट्रीय संत गाड्गे एवं संतशिरोमणि रविदास कल्याण मिशन बस्ती के तत्वाधान में संत गाड्गे जी के 68वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कटरा पानी टंकी (संत गाड्गे चौराहा) के पास स्थित गाड्गे जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गाड्गे जी को शिक्षा-सफाई और स्वास्थ का सन्देश देने वाला राष्ट्रीस संत बताये। संत गाड्गे बाबा पढ़े-लिखे नहीं थे, इसके बावजूद बच्चों को पढ़ाने के लिए सन्देश दिया। गाड्गे जी के मानवतावादी विचाराधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन किया गया। संत गाड्गे जी गरीबों, वंचितों, बीमारों की सेवा गाँव-गाँव जाकर करते थे। उनका दिया हुआ स्वच्छता का सन्देश देश में एक बड़े अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। वक्ताओं ने बाबा साहब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर एवं गाड्गे जी के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला और कहा कि इन महापुरूषों के बताये हुये रास्तों पर चलकर ही समाज प्रगति कर सकता है।
श्रद्धांजलि समारोह में शिवपूजन, डॉ0सी0एल0 कनौजिया, डॉ0 विजय कुमार गौतम, शिवराम कनौजिया, विश्राम राव, बनवारी लाल कनौजिया, रामसुमिरन कनौजिया, सीताराम निर्मल, ज्ञानदास, मूलचन्द कनौजिया, सुनील सम्राट, बुद्धि प्रकाश, उमाशंकर बौद्ध, रामनरेन्द्र, डॉ0 विजय कुमार कनौजिया, आर0के0 आनन्द, प्रवीण कुमार, रवि शंकर, राजन कनौजिया, मुकेश कनौजिया, जिया लाल कनौजिया, रामचेत, शशिकान्त, राजेन्द्र कनौजिया, कमलेश सचान, श्याम, धर्मेन्द्र, रतन, डॉ0 रामप्रकाश सुमन, अनिल कुमार कनौजिया, पारसनाथ, सीताराम भास्कर, अशोक कुमार बौद्ध, तिलकराम गौतम, छोटे लाल, आशीष, अदिक, अनुराग एडवोकेट, मोहन लाल एडवोकेट, प्रशान्त कुमार भारती, रामचन्दर, सनोज कुमार, प्रशान्त कुमार, जवाहर लाल, प्रमोद कुमार, आनन्द कुमार, अक्ष्य कुमार आदि उपस्थित रहे।