21 दिसंबर से खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी

 

मऊ 19 दिसंबर ष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 21 दिसम्बर 2023 से 4 जनवरी 2024 तक (14 दिवसीय) “कुष्ठ रोगी खोजी अभियान ” चलाया जाएगा। इसके लिए जनपद में 2600 टीमें और 520 टीम सुपरवाइजर लगा कर चलाया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नन्दकुमार ने दी।

सीएमओ डा. नन्द कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का उद्देश्य समाज में छिपे हुए कुष्ठ रोगियों को प्रारम्भिक अवस्था में प्रारम्भिक लक्षणों के आधार पर खोजकर समय पर ईलाज करके, कुष्ठ रोग से होने वाली विकलांगता से बचाया जा सके।
कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में एक टीम में दो कार्यकर्ता होगें,जिसमें एक महिला कार्यकर्ता (आशा/आंगनबाड़ी) जो घरों में महिलाओं की जांच करेगी तथा एक पुरुष कार्यकर्ता जो पुरुषों की जांच करेंगे। पांच टीम पर एक टीम सुपरवाइजर लगाया गया है, वह टीमों के कार्य का सुपरविजन करके शाम को उसकी रिपोर्टिंग करेंगे।
जिला कुष्ठ अधिकारी डा. वकील अली ने बताया कि कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में घर-घर टीम जायेगी और 2 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बच्चों और सभी व्यक्तियों के शरीर की जांच करेंगे। समाज में कोई भी व्यक्ति किसी भी घर में जांच से नहीं छूटे, इस प्रकार अभियान चलाया जाएगा।
डीएलओ ने आगे बताया कि “कुष्ठ रोगी खोजी अभियान” पल्स पोलियों के तर्ज पर चलाया जाएगा। पल्स पोलियो की भांति ही कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में भी घरों पर चाक/गेरू से मार्क किया जाएगा। इस कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में टीम द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के शरीर पर ऐसे दाग/चक्ता को देखेंगी जो हल्का लालीमा लिए हुए लंबे समय से सुन्न हो, जिसमें खुजली,पसीना नहीं होता है। हाथ-पैरों में झनझनाहट, कमजोरी हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *