डीएम की अध्यक्षता में जनपद में धान खरीद से सम्बन्धित समीक्षा बैठक हुयी आयोजित

रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर

जिलाधिकारी ने किसान भाइयों का पंजीकरण, सत्यापन, तकनीकी परेशानी की दशा में उनका सहयोग तथा किसान बंधुओं के साथ मधुर व्यवहार करने के दिये निर्देश।*

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जनपद में विगत 01 नवम्बर 2023 से शुरू किये गये धान खरीद से सम्बन्धित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/जिला खरीद अधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।

बैठक में जिला खा़द्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि अबतक जनपद में 10300 मी0टन लक्ष्य के सापेक्ष 26603 मी0टन धान खरीद 3958 किसानों से हुई है। जिलाधिकारी द्वारा धान खरीद की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि जनपद में 14646 किसान भाईयों के पंजीकरण के सापेक्ष 8365 पंजीकरण सत्यापन हुआ, उन्होंने सभी एसडीएम को आगामी शुक्रवार तक अवशेष पंजीकरण सत्यापन करने का निर्देश दिया। बताया गया कि जनपद की खरीद प्रतिशत बस्ती मंडल में प्रथम है। किसानों के आवक अधिक होने के कारण खाद्य विभाग के केंद्र का दो कांटा करने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया, जिससे किसानों के सुविधाजनक धान खरीद किया जा सके।

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित डिप्टी आर.एम.ओ. से जनपद के सभी क्रय केन्द्रों पर धान क्रय किये जाने से सम्बन्धित सभी सुविधाओं, यंत्रों, संसाधनों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देशित किया कि प्रत्येक क्रय केन्द्र पर दैनिक आधार पर धान क्रय प्रगति, कृषकों पंजीकरण/सत्यापन तथा किसानों की सुविधा एवं शिकायतो हेतु कण्ट्रोल रूप नम्बर पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक खुला रहना चाहिये तथा क्रय केन्द्र प्रभारी की उपस्थिति में पूरी संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के के साथ किसान बंधुओं से धान क्रय किया जाये। खरीद के साथ भौतिक प्रगति का नियमित सत्यापन भी किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसान भाइयों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये। किसी भी दशा में तकनीकी दिक्कत आने पर उनका सहयोग कर उसका हल निकाला जाये, जिससे शिकायत की गुंजाइश न रहे। किसान भाइयों को बेवजह न दौड़ाया जाए। किसी भी दशा में धान की गुणवत्ता अथवा नमी की मात्रा मानक से ज्यादा पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये क्रय किया जाये। अन्यथा की दशा में गठित टीम द्वारा जांच कर रिपोर्ट प्राप्त कर नियमानुसार कार्यवाही किया जाये। उन्होंने कहा कि धान क्रय से सम्बन्धित कण्ट्रोल रूम नम्बर 7839565081 को 24×7 सक्रिय रखा जाये।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में धान की खरीद दिनांक 01 नवम्बर 2023 से प्रारम्भ हो गयी है, जो दिनांक 29 फरवरी 2024 तक चलेगी। सभी क्रय केन्द्र प्रातः 09.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक खुले रहेंगे।

उन्होंने कृषक भाईयों को अवगत कराया है कि पंजीकरण में आधार कार्ड में दिये गये मोबाइल नम्बर व बैंक खाते में दिये गये मोबाइल नम्बर एक होने चाहिए। चूंकि भुगतान शतप्रतिशत आधार बेस्ड व आधार लिंक बैंक खाते में पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से किया जाना है अतः आधार व बैंक खाता व मोबाइल नम्बर तथा कृषक के नाम उपनाम दोनो की स्पेलिंग व मात्राओं में कोई भिन्नता न हो किसान भाईयों को अवगत कराना है कि वे अपना धान सुखाकर एवं साफ सुथरा करके केन्द्र पर लायें और आपने निकटस्थ किसी भी क्रय केन्द्र पर धान विक्रय कर सकते है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर शैलश कुमार दूबे, उप जिलाधिकारी मेहदावल अरूण कुमार वर्मा, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट डा0 सुनील कुमार,, तहसीलदार सदर जर्नादन, तहसीलदार मेंहदावल, तहसीलदार धनघटा, नायब तहसीलदार सेमरियांवा, प्रियंका तिवारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *