आग लगने से शादी की खुशियो पर पानी फिर गया

कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेडवा में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम त्रिपाठी, कथावाचक व  मानव जीवन पथ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांताचार्य जी, जानकी जीवन सेवा समिति के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य शुभम त्रिपाठी ने पीडित के घर पहुंचकर परिवारजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सहयोग किया।
       शनिवार की रात भेड़वा निवासी राम सुन्दर कन्नौजिया पुत्र श्याम राज के रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारण से आग लग गया था। पड़ोसियों के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीण और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर सहित पूरा सामान जलकर खाक हो गया था। राम सुन्दर की बेटी उमा की जनवरी में शादी की तैयारी लगभग पूरी हो गयी थी। आग लगने से शादी की खुशियो पर पानी फिर गया। शादी में देने के लिए आया अलमारी, बक्सा, पंखा, बेड, एक सोने का झुमका, सोने का टीका, सोने की अंगूठी, सोने का तीन चैन और 90 हजार रुपया नकद व घर का सभी घरेलू कागजात जलकर राख हो गया था। जबकि एक लाख तीस हजार रुपये की मवेशी की जलने से मौके पर ही मौत हो गई और एक पड़िया बुरी तरह झुलस गयी थी।
मौके पर पहुंचे डां प्रेम त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार को लड़की की शादी में उपस्थित होकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर प्रधान जितेंद्र, डॉ लाल जी आजाद, डॉ रमाकांत यादव, आचार्य अमर दूबे, डॉ सुनील यादव सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *