रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर
संतकबीरनगर – पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता* के निर्देशन में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी यातायात केशवनाथ* व प्रभारी यातायात परमहंस* द्वारा सिटी पब्लिक स्कूल, खलीलाबाद के बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए जैसे सीट बेल्ट/हेलमेट पहनना, ओवरस्पीडिंग न करना, रेड लाइट जम्पिंग न करना, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन /एयर फोन का प्रयोग नहीं करना, नशे की हालत में वाहन न चलाने आदि के संबंध में जागरूक किया गया तथा शपथ दिलाई गयी । क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय द्वारा सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने, लोगों को यातायात के नियमों के बारें में जागरुक करने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने हेतु लोगों से अपील किया गया की वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की भी अपील की गयी ।