सरयू स्नान घाट पर डूब रहे बुजुर्ग को जल पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया

 

अयोध्या। प्रभु श्री राम की पावन नगरी श्री अयोध्या धाम में आज सरयू स्नान घाट पर नन्दलाल पुत्र रतनलाल निवासी तालुका रेल जिला मंदसौर मध्य प्रदेश राज्य के है। जो अचानक जल बैरिकेटिंग के पार जाकर स्नान करने के दौरान जल के तेज बहाव से गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानन्द यादव,कांस्टेबल सचिन पाल पुलिस मित्र के ओम प्रकाश सैनी,स्थानीय नाविक उमेश माझी,विशाल माझी,रुपेश माझी, रेस्क्यू में शामिल रहें। जल पुलिस टीम की नज़र पड़ी। तो उन्होंने तत्काल तत्परता दिखाते हुए तत्काल गहरे पानी में रेस्क्यू कर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके परिवार को सुपुर्द किया। जिसके कार्य को देखकर उनके परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *