बस्ती 14 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुंडेरवा कस्बे में चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखा कीमती आभूषण व सत्ताइस हजार कैश साफ कर दिया । चोरी की घटना के वक्त गृहस्वामी कानपुर गए थे। पड़ोसियों के सूचना पर गृह स्वामी को चोरी की घटना की जानकारी हुई। कस्बे के किठिउरी मार्ग पर योगेंद्र वर्मा का मकान है। वह कानपुर अपने दामाद के यहां शादी समारोह में गए थे। बताया कि एक बक्सा, एक अटैची का ताला तोड़कर लगभग ढाई लाख के कीमती सामान उठा ले गए।
–