बस्ती 14 दिसंबर पुलिस व आबकारी टीम के संयुक्त कार्यवाई में तीन अभियुक्तों को अवैध शराब व स्प्रीट के साथ गिरफ्तार किया है। डीईओ राजेश त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर संयुक्त छापेमारी अभियान के क्रम में अभियुक्तों के कब्जे से अपमिश्रित शराब के अलावा दो बाइक भी बरामद किए गए हैं। थाना दुबौलिया के एसओ नारायन लाल, एसआई सुरेन्द्र प्रसाद, इन्द्रपाल प्रजापति, आरक्षी श्रद्धा राव व आबकारी निरीक्षक, सुनील कुमार, महेन्द्र प्रताप सिंह अंगद कुमार गौड़ की संयुक्त टीम ने पंडूल घाट निवासी संतोष सोनकर उर्फ पट्टू, बीर बहादुर उर्फ मालिक, व रामभजन सोनकर को दो प्लास्टिक की पिपिया में लगभग 10-10 लीटर व चार पन्नी में दो लीटर स्प्रीट (कुल 22 लीटर)अवैध अपमिश्रित शराब बरामद किया है।
—