बनकटी में सांसद खेल महाकुंभः किक्रेट में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

खेल महाकुंभ खिलाड़ियों के लिये बड़ा अवसर- अरविन्द पाल

बस्ती 8 दिसम्बर। शुक्रवार को बनकटी विकास खण्ड के संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहरा में 8 दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ के छठवें दिन तीन टीमों के बीच किक्रेट प्रतियोगितायेें सम्पन्न हुई। संयोजक अरविन्द पाल और प्रभारी जगदीश शुक्ल, अभय सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

किक्रेट का पहला मैच गन्ना विकास इण्टर कालेज मुण्डेरवा और गन्ना विकास क्लाइटर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। गन्ना विकास क्लाइटर क्रिकेट क्लब विजेता रही। दूसरे मैच में एम.बी.एम. क्रिकेट क्लब कथरूआ ने देवमी क्रिकेट क्लब को पराजित किया। तीसरा मैच शिवम पाण्डेय किक्रेट क्लब अहरा और बघाडी किक्रेट क्लब महथा के बीच खेला गया। महथा की टीम विजेता रही।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मो. इकबाल, व्यायाम शिक्षक राम अछैवर चौधरी, रविचन्द्र पाण्डेय मक्खनलाल, दुर्गेश राव, अतुल कृष्ण राज, शान्ती यादव, रामचन्द्र शुक्ल, आदित्यनाथ त्रिपाठी, मंजेश राजभर, रवि प्रताप सिंह, अशोक कुमार मौर्य, कुलदीप सिंह, भूपेश सिंह, अर्जुन उपाध्याय, आशुतोष पाण्डेय, केशव प्रसाद चौधरी, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, रविचन्द्र पाण्डेय, चन्द्रशेखर शर्मा, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, आशा त्रिपाठी, प्रमोद चौधरी, जगदीश चौहान, संध्या त्रिपाठी, रामायण प्रसाद शुक्ल, मारूफ खान, अवनीश चौरसिया, विशाल पाल आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *