राज्यपाल से मिले ग्राम प्रधान अजीत चौधरी

बस्ती । प्रदेश के 13 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने ‘घर आई नन्ही परी फाउन्डेशन’ के नेतृत्व में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट किया। ग्राम प्रधानों ने राज्यपाल को अपने-अपने ग्राम पंचायतों की समस्याओं एवं सरकार से अपेक्षाओं को अवगत कराया। बस्ती से चयनित ग्राम पंचायत बेहरा के ग्राम प्रधान अजित चौधरी ने राज्यपाल से भेंट के बाद यहां बताया कि राज्यपाल ने ग्राम प्रधानों से उनके क्षेत्र के विकास, समस्याओं एवं बेटियों की शिक्षा, पालन पोषण आदि की जानकारी लिया। राज्यपाल ने 13 ग्राम प्रधानों से कहा है कि अपने-अपने ग्राम पंचायतों के आंगनवाड़ी केन्द्रों को फर्नीचर और बच्चोें के खिलौने हेतु किट खरीद ले, राजभवन की ओर से उसका भुगतान कराया जायेगा।
ग्राम प्रधान अजित चौधरी  ने बताया कि राज्यपाल ने ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेटियों को सम्मान देने, शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही मोटे अनाज की खेती पर जोर दिया। राज्यपाल ने ग्राम प्रधानों से कहा कि वे किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिये प्रेरित करें जिससे देश की जनता को पौष्टिक अनाज मिलेअ और उनकी सेहत बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *