ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से कार सवार हुए घायल

 

रूधौली बस्ती 5 दिसंबर रुधौली थाना क्षेत्र के अंदेउरा चौराहे पर देर शाम 8 बजे एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली जो गन्ने से लदी थी सड़क के बगल बेतरतीब तरीके से छोड़कर कहीं चला गया था। बस्ती के सिद्धार्थनगर को जाने वाले रास्ते पर अंधेरा होने के कारण गन्ना लदे ट्रैकटर ट्राली की चपेट में आने से कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।उसी रास्ते से प्रैक्सिस विद्यापीठ के प्रबंधक सुशांत पाण्डेय भी गोरखपुर से अपने गृह नगर रुधौली आ रहे थे घटना को अपनी आंखों से होता देख तुरंत उतरकर क्षतिग्रस्त कार से लोगों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली पहुंचाया जहां पर उनका इलाज कराया जा रहा है। इसके बाद अन्य लोगों ने रुधौली पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस बल पहुंचकर देर रात्रि में ट्रैक्टर ट्राली को वहां से हटाने में लगी थी वरना और भी दुर्घटना होने की संभावना हो सकती थी।
सुशांत पाण्डेय के इस नेक कार्य को लेकर जगह-जगह चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *