अनुराग लक्ष्य, 5 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
ज़माने की रफ्तार में रफ्तार मिलाने की वजह से हम ईंधन, लकड़ी, जलौनी, स्टोप से होते हुए आज गैस सिलेंडर को अपने रसोई की शोभा बढ़ा रहे हैं, जिसका दुष्परिणाम भी हमारे सामने किसी न किसी रूप में आ ही जाता है।
ऐसा ही एक हादसा चेंबूर इलाके में सिलेंडर फटने से हो गया है जिसमें चार लोग घायल हो गए। इस हादसे के शिकार लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वोह अभी जेरे इलाज हैं।
इस हादसे में अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस घटना की जानकारी BMC द्वार दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर पूर्वी मुंबई के चेंबूर में एक मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण हुई दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। BMC आपदा नियंत्रण के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे हुए विस्फोट के बाद मलबे में फंसे 11 लोगों को बचा लिया गया है।