पांच दिवसीय श्री हनुमत कथा का हुआ शुभारम्भ,श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

बस्ती – रोडवेज के पास स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में पांच दिवसीय हनुमत कथा का शुभारंभ आज शुक्रवार को राज भवन के छोटे राजा कुंवर कामेश्वर सिंह व वरिष्ठ समाजसेवी राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा दीपप्रज्वलन के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। आपको बताते चले दिल्ली से पधारे हनुमत कथा के मर्मज्ञ श्री मधुर जी महाराज द्वारा कथा 5 दिन कही जायेगी। कार्यक्रम के आयोजक गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के सहायक प्रबंध ट्रस्टी रामचंद्र शुक्ल गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी रामप्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि पांच दिवसीय कथा में संकट मोचन महाराज हनुमान जी की कथा सुनाई जाएगी | कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गायत्री परिसर में पहुंचे। इस अवसर पर पंडित सरोज मिश्रा, जगदंबिका पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, के के पाण्डेय, कपिल देव, स्वामी दयाल ,जय प्रकाश नारायण सिंह,संतोष श्रीवास्तव,विशाल,राजकुमार,अमन,विवेक,श्याम पांडेय,मोनू,महेश्वरानंद,शिवम,संतोष,दिनेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *