बस्ती – बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून के नेतृत्व में विद्यालय के प्रांगण में आज दिनांक 27-11-2023 को स्व. खैर साहब की पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय में कलाम पाक की तिलावत की गयी और स्वः खैर साहब की मत्रफेरत की दुआ की गयी। स्व. खैर साहब ने बस्ती जनपद और यहां की अवाम के लिए बहुत से नेक एवं सामाजिक कार्य किये । जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। स्व० खैर साहब ने शुरू से ही शिक्षा के महत्व को समझा और इस जनपद को कई प्रतिवहित शिक्षण संस्थान (खैर इण्टर कालेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज, मदरसा खेरूल उलूम इस्लामिया, खैर प्राइमरी मकतब) आदि दिये। इसके अतिरिक्त स्व० खैर साहब ने बहुत से आवासीय एवं व्यावसायिक भवनो का निर्माण कराया जिसके माध्यम आज बहुत सारे परिवार लाभांवित हो रहे है । जीविकोपार्जन कर रहे है। स्व० खैर साहब ने ये सामाजिक कार्य धार्मिक भावना से ऊपर उठ कर किये । अपने कार्यों से सभी धर्म एवं जाति के लोगों को समान रूप से लाभावित किया। स्वः खैर साहब देश की गंगा जमुनी तहजीब की जीती जागती मिसाल थे। स्व. खैर साह की पुण्यतिथि के अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून, अंजुम परवीन , अलका पाण्डेय, शबाना अंजुम, अलसबा , नज़राना बतूल इरम, रीता देवी, नाजिश शकील , नुसरत फातिमा ,प्रेमलता ,हुमा सफश शकील सहित तमाम शिक्षिकाओं एवं विद्यालय के कर्मचारियों भी उपस्थित रहे।