कुदरहा: कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर पवित्र सरयू नदी के नौरहनी घाट पर भोर से ही हजारों श्रद्धालुओ ने गोता लगा कर पूजा अर्चन की। यहा श्राद्धालू मुंडेरवा, कांटे, महुली, बनकटी, महसों, पाकरडाढ, लालगंज, बानपुर सहित विभिन्न क्षेत्रो से लोग स्नान ध्यान और पूजा पाठ करने आते है। साथ ही साथ गौ दान व पूंडी और लपसी चढा कर प्रसाद ग्रहण करते है। यहाँ तक कि पुत्र प्राप्ती के लिए मन्नत मागते है पूर्ण होने पर बच्चों का मूंडन संस्कार व अखंड का भी आयोजन करते है। घाट पर भव्य मेला लगता है और लोग जरुरत की सामानों की खरीददारी भी करते है। सुरक्षा के लिए कुदरहा चौकी इंचार्ज सुदीप कुमार यादव टीम के साथ कुदरहा चौराहे पर मुस्तैद दिखे।
Post Views: 155