यातायात माह में गुलाब का फूल देकर लोगों को जागरूक किया

बस्ती। दुर्घटना में होने वाले मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंद्रा वामसी और पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देश पर जनपद में यातायात माह के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया जा रहा है, यातायात प्रभारी कामेश्वर सिंह की पहल पर कई प्रकार के अन्य यातायात जागरूकता वाले कार्यक्रम हो रहे हैं, इसी क्रम में नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती के बैनर तले बड़ेबन, बाईपास, बरगदवा और आस पास नागरिक सुरक्षा से जुड़े लोगों ने आमजन को गुलाब का फूल देकर नियमित सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, हेलमेट का प्रयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने आदि के लिए बैनर और पम्पलेट के साथ लोगों को जागरूक किया गया, नागरिक सुरक्षा से जुड़े कुलदीप सिंह, जी.रहमान, विजय कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार, प्रताप सिंह, मुन्नू प्रसाद आदि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *