बस्ती। 27 नवंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शहर कोतवाल विनय पाठक ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर की रहने वाली युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच-पड़ताल शुरु कर दी गई है। पीड़िता कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह कर ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण ले रही थी। इसी बीच एक गैर समुदाय का युवक उस युवती को ब्यूटी पार्लर खुलवाने का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। गैर समुदाय के युवक पर युवती ने दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाया था आरोपी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है।