बस्ती। 27 नवंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के उजियारपुर निवासी रामसूरत ने आईजी रेंज से गैरइरादतन हत्या के मामले में आरोपी पंचायत सचिव की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित ने कहा कि अपराधी खुले आम घूम रहे हैं। हत्या के मुकदमे में सुलह करने का जबरन दबाव बना रहा हैं। अभियुक्त द्वारा सुलह नही करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जा रही है। इस केस में विवेचना कर रहे चौकी प्रभारी कुदरहा ने बताया कि वांछित आरोपी विवेक के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी हो गया है। सेक्रेटरी के तैनाती वाले ब्लॉक के बीडीओ बहादुरपुर को नोटिस भेज दिया गया है।