बस्ती में दर्दनाक हादसा,रेलवे ट्रैक के किनारे मासूम समेत 3 लोगों के शव मिले

बस्ती 26 नवंबर बस्ती जिले के टिनिच गौर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के चपेट में आने से रेलवे ट्रैक के किनारे मासूम समेत तीन लोंगो का शव बरामद हुआ है।
आपको बताते चलें कि इस घटना में एक महिला भी घायल हो गई है घटना की जानकारी मिलते हीअपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं तथा तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आज देर रात टिनिच गांव के रेलवे स्टेशन के बीच कैथोलिया गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक मासूम समेत तीन लोगों का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, तथा लोगों की भीड़ जुट गई है अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को सूचना आरपीएफ के माध्यम से मिली कि टिनिच स्टेशन से एक किलोमीटर आगे कुछ व्यक्तियों का एक्सीडेंट हुआ है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *