बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई

बस्ती- बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून के नेतृत्व में आज विद्यालय के प्रांगण में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या , शिक्षिकाऐं तथा कर्मचारियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया । इस दौरान प्रधानाचार्या ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्यों जिसमें आदशों, संस्थाओं, राष्ट्र ध्वज, राष्ट्रगीत का आदर करने, भारत की प्रभूता, एकता व अखण्डता की रक्षा करने आवाह्न किए जाने पर राष्ट्र की सेवा किए जाने, देश के सभी लोगों में समरसता एवं समान भातृत्व की भावना का निर्माण करने धर्म भाषा प्रदेश या वर्ग पर आधारित भेद- भाव को समाप्त करने, स्त्रियों का सम्मान करने प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण करने, प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद, ज्ञानार्जन सुधार की भावना का विकास करने, सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित रखने, हिंसा से दूर रहने, हमेशा राष्ट्र की प्रगति का प्रयत्न करने, शिक्षिकाओं को शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाऐं एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *