मुम्बई के गोवन्डी में आज इकठ्ठा होंगे दुनिया भर के सुन्नी उल्मा, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,,
अनुराग लक्ष्य, 26 नवंबर
मुम्बई संवाददाता ।
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
एस एस एफ की जानिब से आज मुंबई के गोवंडी रेल्वे स्टेशन स्थित ग्राउंड में आज दुनिया भर के सुन्नी उल्मा हजरात आज एक ही स्टेज पर आलमी एजतेमा के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। इस स्टेज पर मदीना मुनव्वरा, दुबई, अमेरिका, इराक, बग़दाद शरीफ, मुंबई, अजमेर शरीफ, नासिक, किछौछा शरीफ, दिल्ली,केरला, बरेली सहित ऊंजा राजस्थान के उल्मा हजरात अपनी रूहानी बयानात से आवाम को बेदार करेंगे।
यह आलमी एजतेमा एस एस एफ नेशनल कमेटी दिल्ली के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
आज दिन में 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलने वाले इस इजतेमा में मदीना मुनावरह से तशरीफ लाए फजीलतुल शेख हजरत ए अल्लामा सैय्यद आदिल अमरूल जाफरी, बगदाद से तशरीफ लाए शहज़ाद ए हुज़ूर गौस ए आज़म हजरत ए सैय्यद अफीफुद्दीन जीलानी बारगाह ए हुज़ूर गौस ए पाक, बग़दाद शरीफ, दुबई से तशरीफ़ लाए फजीलातुल शेख हजरत ए अल्लामा सैय्यद अलीयुल हाशमी हिफजुल्लाह, इराक से तशरीफ लाए फजीलतुल शेख हजरत ए अल्लामा मोहम्मद सालेह सामरायी हिफजुल्लह, अमेरिका से तशरीफ लाए फजीलतुल शेख हजरत ए अल्लामा शेख याहिया राडौस हिफजुल्लाह , केरला से तशरीफ लाए सुलतानुल उल्मा हजरात ए अल्लामा शेख अबू बकर अहमद हिफ्जुल समद, अजमेर शरीफ से तशरीफ लाए पीर ए तरीकत हजरत ए अल्लामा सैय्यद मुहम्मद मेंहदी मियां चिश्ती हिफजुल्ला, ऊंजा राजस्थान से तशरीफ लाए हजरत ए अल्लामा शाह जीलानी, बरैली शरीफ से तशरीफ लाए हजरत ए अहसन रजा खान कादरी, मुंबई से मुबल्ललिगै इस्लाम अल्हाज हजरत ए मुहम्मद शाकिर अली नूरी और सैयद मोईन मियां नूरी जीलानी अशरफी, इनके अलावा किछौछा, नासिक और अल जामियातुल अशरफिया मुबारकपुर आजमगढ़ उत्तर प्रदेश से मुफ्ती मोहम्मद बदरे आलम मिस्बाही जैसे उलमा हजरात भी रौनक ए स्टेज होंगे।