राम भक्तों पर पुष्प वर्षा कर राजेश महराज ने किया स्वागत
अयोध्या। श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज का हुआ स्वागत सम्मान। उनके समाज सेवा हेतु समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव और राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय ने किया स्वागत सम्मान। श्री यादव ने राजेश महाराज के उत्कृष्ट सराहनीय सामाजिक कार्यों की प्रशंसा किया और कहा कि राजेश महाराज के द्वारा जो सामाजिक कार्य किया जा रहा है। वह बहुत ही काबिले तारीफ और स्वागत योग्य है। जिसके चलते आज उनका स्वागत सम्मान किया l इस मौके पर श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के महामंत्री महंगू लाल पांडे, कालिकानन्द महाराज कोषाध्यक्ष, नवीन शर्मा व्यवस्थापक, उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे, संयुक्त मंत्री शुभम पांडे, आदि लोग उपस्थित रहे।अयोध्या मोहबरा बाजार निकट समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव, सर्वोत्तम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामू यादव , श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज की ओर से निशुल्क पांच कोसी परिक्रमा में शामिल सभी राम भक्तो को निःशुल्क चाय दवा और जल का वितरण कराया गया। सभी रामभक्तो का पुष्पवर्षा करके स्वागत सम्मान किया गया l