बस्ती 17 नवंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना लालगंज पुलिस द्वारा चोरी के अंतर्जनपदीय अभियुक्त को चोरी की एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल व अन्य माल के साथ किया गया गिरफ्तार है।थाना लालगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 306/2023 धारा 380/411 आईपीसी थाना लालगंज से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को बहद ग्राम महादेवा चौराहा पुलिया वफासला 05 किमी पश्चिम से समय करीब 14.30 बजे चोरी की मोटरसाइकिल व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण कृष्णा चौहान पुत्र रामलक्षन ग्राम गोरया भार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर का निवासी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह थाना लालगंज जनपद बस्ती।उ0नि0 भानु प्रताप यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती। का0 पंकज सिंह थाना लालगंज जनपद बस्ती शामिल रहे।