दो बाइक की भिड़ंत में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

बनकटी / बस्ती – 17 नवम्बर जनपद बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा पेट्रोल पंप के सामने बृहस्पतिवार को दो बाइक कि भिड़ंत हो गई। जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राजन यादव, ध्रुव यादव एवं पुलिस की मदद से घायल को निजी साधन की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिंजवाया।

लालगंज थाना क्षेत्र के मटियरिया गांव के सूरज 21 वर्ष पुत्र हरिवंस जो बाइक से अपने घर बस्ती से आ रहे थे। महादेवा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात बाइक से भिडंत हो गई। जिससे बस्ती से आ रही बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात बाइक चालक बाइक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। अज्ञात बाइक यूपी 51 आईडी 8931 है। सूचना पर पहुंचे महादेवा चौकी की पुलिस तेरसनाथ यादव ने स्थानीय लोगों की सहायता से निजी बाइक की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजवाया।‌ और घटना कि जानकारी स्वजन को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *