सहारा समूह के मालिक सुब्रत राय का निधन

मुंबई 15 नवंबर सहारा समूह के संस्थापक 75 वर्षीय सुब्रत राय का लंबी बीमारी के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में मंगलवार की रात निधन हो गया।
आपको बताते चलें सुब्रतो राय काफी समय से बीमार चल रहे थे उनको कैंसर रोग था साथ ही साथ मधुमेह भी, 75 वर्षीय सुब्रत राय का पार्थिव शरीर आज लखनऊ के सहारा सिटी में लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा उनके निधन से सहारा कर्मियों तथा देश के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है आपको बताते चलें फोर्ब्स की सूची के अनुसार राय देश में व्यक्तिगत संपत्ति के मामले में सबसे धनवान व्यक्ति थे देश के कारोबारी दिग्गजों में उनका नाम गिना जाता था राय की कुल संपत्ति लगभग तीन अरब डॉलर थी राय विगत कई सालों से तमाम समस्याओं से जूझ रहे थे फिर भी उन्होंने कभी अपना हौसला नहीं खोया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *