लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती मे हर्षोल्लास एवं विविधतापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ‘शिक्षक दिवस समारोह’ व क्रोनिकल पत्रिका का विमोचन संपन्न हुआ
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती में ‘शिक्षक दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें अनेक रंगारंग एवं विविधतापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय के होनहार व प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किए गए।
खास बात रही कि आज विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती मधुरानी सिंह जी की जयंती भी थी। अतः उनके जीवन पर आधारित यादगार कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन में चार-चाँद लगा दिए।
इस पावन एवं विशेष अवसर पर माननीय प्रबंधक श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह, माननीय निदेशक श्री राहुल सिंह एवं माननीया निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह तथा माननीया प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना सिंह की गरिमामयी एवं प्रेरणादायक उपस्थिति बनी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, महान दार्शनिक व शिक्षाविद् तथा विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती मधुरानी सिंह जी की स्मृति के चित्रों पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीपप्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रथम पूज्य देव श्री गणेश की वंदना से हुआ।
पुनः इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए शिक्षकों के सम्मान में ‘स्वागत गीत’ की सजीव प्रस्तुति प्रतिभाशाली छात्राओं द्वारा की गई। तत्पश्चात विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती मधुरानी सिंह जी की स्मृति में बच्चों द्वारा सस्वर भावपूर्ण कार्यक्रमों से सभी की आँखें नम कर दी गईं। इसके अतिरिक्त अनेक भावपूर्ण, रोमांचक, प्रेरणादायी व शिक्षाप्रद कार्यक्रमों की शानदार व जीवंत प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करते हुए माननीय प्रबंधक महोदय ने अपने गंभीर व सारगर्भित उद्बोधन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका, उनके कर्तव्य, समाज की अपेक्षा व आदर्श नागरिकों के निर्माण की तात्कालिक चुनौतियों को समझने व निपटने में अपने अनुभवजन्य उपाय भी सुझाए । *इसके पश्चात विद्यालय की पत्रिका “*क्रॉनिकल -३“ का विमोचन किया गया । जिसमे बच्चों , अभिभावकों , शिक्षकों और पूर्व छात्रों के विचारों को जगह दी गई है । जिसका वितरण सभी बच्चों में किया गया*
माननीय निदेशक श्री राहुल सिंह जी ने अपने ओजस्वी व दूरदर्शी संबोधन में युवाओं को आधुनिक शिक्षा, नवीन सोच एवं मानव मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए आधुनिक ज्ञान व तकनीकी से स्वयं को तैयार रखने का आह्वान किया।
अपनी प्रेरक व जोशीली बुलंद आवाज की धनी माननीया निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह जी ने अपने वक्तव्य में शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामना देते हुए आदर्श शिक्षक की भूमिका की विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत की और बताया कि जैसे-जैसे विज्ञान व तकनीकी के विकास से जीवन में तीव्र परिवर्तन देखने को मिल रहा है, वैसे-वैसे शिक्षक की चुनौतियाँ बढ़ती जा रही हैं। विज्ञान व तकनीकी के आविष्कार तथा शिक्षकों द्वारा मानव-निर्माण व संस्कार के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा में शिक्षकों को अपनी विशेष भूमिका को निभाना ही पड़ेगा।
कार्यक्रम की शानदार सफलता से आह्लादित प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना सिंह जी ने अपने आभार-ज्ञापन में सभी सभागण, छात्र-छात्राओं, विद्यालय परिवार एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी के लिए हार्दिक आभार प्रेषित किया।