दैनिक स्वतंत्र चेतना एवं चेतना विचारधारा के समूह सम्पादक के पूज्य पिता हनुमान प्रसाद गुप्त जी की 39वीं एवं पूज्य माता श्रीमती कमला देवी जी की 25वीं पुण्यतिथि स्वतंत्र चेतना बस्ती कार्यालय में संकल्प दिवस के रूप में मनायी गई।
पूज्यनीय पिता हनुमान प्रसाद गुप्त एवं माता कमला देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर समाचार पत्र के कर्मयोगियों ने उन्हें नमन किया।
ब्यूरो प्रभारी देवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्र चेतना समूह का उद्देश्य समाज से पीत पत्रकारिता को समाप्त करना है। समूह संपादक श्री आर०सी०गुप्त ने जो पीत पत्रकारिता के खिलाफ स्वतंत्र चेतना एवं चेतना विचारधारा जैसे समूह को स्थापित किया है। उसे निरंतर आगे बढ़ाते रहने का संकल्प लेना है। साथ ही पीत पत्रकारिता के खिलाफ समूह संपादक के संकल्पों को ध्यान में रखकर समाज से पीत पत्रकारिता के खिलाफ आवाज उठाते रहना है। वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्रा ने कहा कि समाचार पत्र के समूह संपादक अपने संकल्पों और सशक्त पत्रकारिता की वजह से पूरे देश में जाने जाते हैं। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि समाज से पीत पत्रकारिता को समाप्त करना ही स्वतंत्र चेतना समूह का अपने स्थापना काल से उद्देश्य रहा है। वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चंद पांडेय ने कहा कि जिस निर्भीकता के साथ स्वतंत्र चेतना समूह के संपादक निरंतर निरंकुश सत्ता और सामाजिक अराजकता के खिलाफ लड़ते आए हैं। वह समाज को निष्पक्ष पत्रकारिता का एक अच्छा स्वरूप देने का सशक्त उदाहरण हैं। सत्ता जब भी निरंकुश हुई है, समाचार पत्र के समूह संपादक ने निरंतर अपनी लेखनी से समाचार पत्र के माध्यम से सत्ता और शक्ति को दायरे में रखने का प्रयत्न किया है।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजेश पांडेय, महेंद्र तिवारी, संजय राय, राजेंद्र उपाध्याय, वकील अहमद, अजमत अली, उमेश मिश्रा, विजय शर्मा, नीरज चौधरी, अजय पांडेय, बी०पी० दुबे, अनिल श्रीवास्तव, उमाकांत शुक्ल, शिवकुमार यादव, शशिकांत उपाध्याय, विनय पाठक, सत्यदेव शुक्ल, सहित अन्य पत्रकार साथियों ने उन्हें नमन किया।